“मरने के बाद कोई फरिश्ता नहीं बन जाता”, नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के समर्थन में बोली मशहूर गायिका

TANUSHREE DUTTA

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

“मरने के बाद कोई फरिश्ता नहीं बन जाता”, नाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता के समर्थन में बोली मशहूर गायिका

 

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर ‘ईविल इज डेड’ लिखने के बाद ट्रोल हो रहीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में अब गायिका चिन्मयी श्रीपदा उतर आई हैं.

चिन्मयी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा कर तनुश्री का बचाव किया और लोगों के दोहरे रवैये पर सवाल उठाए. उन्होंने लिखा कि केवल दुनिया से चले जाने भर से कोई इंसान फरिश्ता नहीं बन जाता.

चिन्मयी ने X पर अपनी पोस्ट में लिखा- तनुश्री दत्ता ने 2018 में अपनी बात रखी थी (उनसे पहले 2017 में राया सरकार ने आवाज उठाई थी जिनकी बात पर किसी ने ध्यान नहीं दिया). तनुश्री को एक इवेंट में शामिल होना था और वो उन्हें हैरेस करने वाले के निधन पर पूछे गए वाले सवालों का सामना नहीं करना चाहती थीं.”

विपक्ष के बड़े नेता का दावा : “गिर सकती है केंद्र सरकार…”, समय भी बताया, देखें VIDEO

 

चिन्मयी ने आगे लिखा- “साल 2008 में फिल्म के सेट पर मौजूद एक पत्रकार और असिस्टेंट डायरेक्टर ने भी तनुश्री की बात का समर्थन किया था. उन्होंने माना था कि सेट पर माहौल खराब था और शूट छोड़कर जाने के बाद तनुश्री की कार पर हमला हुआ था. इसके बावजूद, आज उनसे शांत और तमीज से रहने की उम्मीद की जा रही है. पूरा देश उनके उत्पीड़न करने वाले की तारीफों के पुल बांध रहा hai.”

चिन्मयी ने आगे सवाल करते हुए कहा- अगर आप नाना पाटेकर के काम से प्रभावित थे, तो आपकी भावना पूरी तरह सही है. लेकिन उतना ही सच यह भी है कि तनुश्री को हैरेस किया गया था. किसी के दुनिया से चले जाने से वो इंसान फरिश्ता नहीं बन जाता.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!