फ्लाइट के अंदर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में दिपके, रांका और सौरव; वीडियो आया सामने
फोटो: आईएएनएस
विमान में घुस कर अभिजीत दीपके को अपने साथ ले गई पुलिस, वीडियो आया सामने
नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके, को-कन्वीनर सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका को दिल्ली पुलिस ने उनकी फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया है.
सीजेपी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के जवानों ने विमान के अंदर से अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया. अभिजीत इसी फ्लाइट से राष्ट्रीय राजधानी आ रहे थे. यह विमान कुछ मिनट पहले ही आईजीआई एयरपोर्ट पर लैंड हुआ था.
हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने के लिए आया हूं. मुझे गिरफ्तार करो.”
सीजेपी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट के जरिए यह भी जानकारी दी कि पार्टी की लीगल अफेयर्स हेड रत्ना सिंह को भी हिरासत में लिया गया है.
WATCH: Delhi Police personnel enter the aircraft carrying Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke to the national capital. The flight landed at IGI Airport a few minutes ago
CJP Founder Abhijeet Dipke tells Delhi Police”…I have come here to be arrested; arrest me,”
(Source: CJP founder Abhijeet Dipke/Instagram)
— IANS (@ians_india) October 10, 2026
शहर छोड़ गांव में क्यों रहते थे नाना पाटेकर ?, देखें VIDEO
वहीं दूसरी ओर मुंबई पुलिस ने महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी को कथित तौर पर डिटेन कर लिया है. वह अगस्त क्रांति मैदान की तरफ जा रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें डिटेन कर लिया.
इससे पहले शनिवार सुबह ही पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम स्थित उनके आवास से कथित तौर पर हिरासत में ले लिया था. ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी द्वारा जंतर-मंतर पर प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए दिल्ली आए थे.
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस भी अलर्ट पर है. शाहदरा जिले के डीसीपी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने आईएएनएस से कहा, “सीजेपी के विरोध को देखते हुए हमने शाहदरा जिले में अपने पूरे स्टाफ को अलर्ट पर रखा है. हमारे बॉर्डर एरिया में सात बॉर्डर पिकेट हैं जो गाजियाबाद जिले से जुड़ते हैं. अप्सरा बॉर्डर मुख्य पिकेट है जहां हम अभी खड़े हैं. हमने यहां उचित संख्या में कर्मियों को तैनात किया है.”
बता दें कि प्रोटेस्ट को देखते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली जिले के भोपुरा बॉर्डर पर पुलिस बल तैनात है. हर गाड़ी की चेकिंग हो रही हैं. यहां पर जिले की पुलिस के साथ ट्रैफिक पुलिस भी तैनात है.
By IANS
फ्लाइट के अंदर दिल्ली पुलिस का एक्शन, हिरासत में दिपके, रांका और सौरव; तुषार गांधी को मुंबई पुलिस ने किया डिटेन
