4 बच्चों के पिता ने दोस्त से कराई पत्नी की शादी, इस वजह से लिया अनोखा फैसला, सास ने चप्पल से पीटा……, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)
4 बच्चों के पिता ने दोस्त से कराई पत्नी की शादी, इस वजह से लिया अनोखा फैसला, सास ने चप्पल से पीटा……, VIDEO
बिहार के सारण में मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बहुआरा पट्टी गांव में शुक्रवार को एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.
गांव निवासी अनूप कुमार राम ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की मां 35 वर्षीय ज्योति कुमारी की शादी गांव पंचायत और ग्रामीणों की मौजूदगी में उसके प्रेमी राजेश दास के साथ करा दी. सबसे भावुक दृश्य तब देखने को मिला, जब चारों बच्चे अपनी मां की शादी के दौरान मौजूद रहे.
जानकारी के अनुसार, ज्योति कुमारी की शादी वर्ष 2011 में धूमधाम से अनूप कुमार राम के साथ हुई थी. शादी के दो सप्ताह बाद अनूप अपनी पत्नी को लेकर पश्चिम बंगाल के आसनसोल चला गया, जहां उसके पिता की जूता-चप्पल की दुकान है.
वहीं रहने के दौरान ज्योति की नजदीकियां अनूप के दोस्त और आसनसोल के गांधी मार्केट थाना हीरापुर निवासी राजेश दास से बढ़ गईं. दोनों के बीच लंबे समय तक प्रेम संबंध चलता रहा और वे लगातार संपर्क में रहे. इस कारण पति-पत्नी के संबंधों में धीरे-धीरे खटास आने लगी.
बताया जाता है कि कुछ माह पूर्व राजेश दास छठ पर्व देखने के बहाने गांव पहुंचा और करीब तीन महीने तक गांव में ही रहा. काफी समझाने के बाद उसे वापस भेजा गया, लेकिन करीब 20 दिन पहले वह फिर गांव पहुंच गया और ज्योति के साथ रहने लगा.
सारण जिले के मढ़ौरा में चार बच्चों की मां ने प्रेमी से विवाह किया, पति और बच्चों की मौजूदगी में हुआ समझौता, मां ने बेटी को चप्पल से पीटा. #saran #chapra #chapranews #viral #viralnews #viralppst #facebook pic.twitter.com/iGOofKBBYD
— खबरी इंडिया (@KhabriIndia) May 16, 2026
इसे लेकर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया. बाद में ग्रामीणों और पति की सहमति से दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया.
ग्राम कचहरी के समीप स्थित मंदिर में दोनों की शादी संपन्न कराई गई. इस दौरान ज्योति की मां रीना कुंअर, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, सरपंच सुखारी ठाकुर, उमेश कुमार सिंह, कृष्णा राय, विश्वकर्मा राय, श्रवण राम, राजबली राम, राजबलम राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
शादी के दौरान भावुक माहौल तब बन गया, जब ज्योति की मां रीना कुंअर अपने चारों नाती-नातिन — 15 वर्षीय प्रीतम कुमार, 10 वर्षीय उत्तम कुमार, 8 वर्षीय पवन कुमार और 6 वर्षीय प्रीति कुमारी — को पकड़कर रोते हुए समझाती रहीं कि अब उनकी मां उनके साथ नहीं रहेगी. हालांकि, मासूम बच्चे पूरी स्थिति को समझ नहीं पा रहे थे.
इधर, बेटी के फैसले से आहत मां ने शादी के बाद गुस्से में बेटी और उसके प्रेमी को चप्पल से पीटते हुए नाराजगी जताई. बाद में वह बच्चों को साथ लेकर दामाद अनूप कुमार राम को समझाती नजर आईं.
ग्रामीणों के अनुसार गांव में इस तरह की घटना पहली बार देखने को मिली, जहां चार बच्चे अपनी मां की शादी के गवाह बने. पूरे दिन इस शादी की चर्चा इलाके में होती रही.
