हरिद्वार के इस घाट पर मां गंगा में विलीन हुईं प्रतीक यादव की अस्थियां, फूट-फूटकर रोईं अपर्णा यादव, स्वामी रामदेव भी…..
प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे सनातन रीति-रिवाज के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)
हरिद्वार के इस घाट पर मां गंगा में विलीन हुईं प्रतीक यादव की अस्थियां, फूट-फूटकर रोईं अपर्णा यादव, स्वामी रामदेव भी…..
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के पुत्र और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की अस्थियों का शनिवार को हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे सनातन रीति-रिवाज के साथ मां गंगा में विसर्जन किया गया. तीर्थ पुरोहित पंडित शैलेश मोहन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अस्थि विसर्जन की धार्मिक प्रक्रिया को संपन्न कराया.
Haridwar, Uttarakhand: The ashes of Prateek Yadav, younger son of the late Mulayam Singh Yadav, were immersed at the VIP Ghat in Haridwar with full Vedic chants and rituals. The solemn ceremony was attended by his wife, Aparna Yadav, family members, and Yoga Guru Baba Ramdev pic.twitter.com/uS2ZEOU8WK
— IANS (@ians_india) May 16, 2026
प्रतीक यादव का गत 13 मई को लखनऊ में कार्डियो-रेस्पिरेटरी कोलैप्स (फेफड़ों में खून का थक्का जमने) के कारण आकस्मिक निधन हो गया था. शनिवार को प्रतीक यादव की अस्थियों को लेकर उनकी पत्नी व भाजपा नेता अपर्णा यादव, बेटियां प्रथमा और पद्मजा, ससुर अरविंद सिंह बिष्ट और साले अमन सिंह बिष्ट हवाई मार्ग से देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे.
जॉलीग्रांट से परिवार सीधे हरिद्वार के वीआईपी घाट पहुंचा, जहां प्रतीक यादव की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और अस्थियों को गंगा प्रवाह दिया गया.
अस्थि विसर्जन के इस बेहद भावुक क्षण में योगगुरु बाबा रामदेव भी विशेष रूप से वीआईपी घाट पर उपस्थित रहे. बाबा रामदेव ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर गंगा की लहरों में अस्थियों का विसर्जन कराया.
