घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इस सरकार ने की प्रति लीटर 5 रूपए की कटौती….
प्रतीकात्मक इमेज
घट गए पेट्रोल-डीजल के दाम, इस सरकार ने की प्रति लीटर 5 रूपए की कटौती….
मिडिल ईस्ट में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच शुक्रवार को भारत और पाकिस्तान में ईंधन की कीमतों को लेकर अलग-अलग फैसले लिए गए. भारत में सरकारी तेल कंपनियों ने अप्रैल 2022 के बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की.
इसके विपरीत, पड़ोसी देश पाकिस्तान ने जनता को थोड़ी राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल के दामों में 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है. इस कटौती के बाद वहां पेट्रोल 409.78 रुपये और डीजल 409.58 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है. पाकिस्तान सरकार 28 फरवरी से जारी अमेरिका-इजरायल-ईरान युद्ध के बाद से हर हफ्ते कीमतों की समीक्षा कर रही है.
राहत की बात यह है कि इस भीषण वैश्विक तेल संकट के बावजूद भारत में ईंधन की महंगाई दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले बेहद नियंत्रित रही है. जहां म्यांमार में कीमतें 112% तक बढ़ीं और अमेरिका, यूएई तथा पाकिस्तान जैसे देशों में ईंधन 40% से 80% तक महंगा हुआ, वहीं भारत में यह वृद्धि महज 3.2 प्रतिशत रही. यह आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत वैश्विक संकट के प्रभाव को रोकने में काफी हद तक सफल रहा है.
Hindi Post Dot In
