न भूलें यूपी में सरकार किसकी है, ऐसा सबक सिखाएंगे कि……… : सीएम योगी

Yogi Adityanath 222 (2) (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली में हुए बवाल को लेकर कहा कि बरेली में विवाद को हवा देने वाले भूल गए थे कि शासन किसका है. सीएम बोले, “कहा गया था कि धमकी देंगे कि हम शहर जाम कर देंगे. हमने कहा ना तो जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा. बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी.”

मुख्यमंत्री योगी शनिवार को राजधानी लखनऊ में ‘विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047’ के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि शुक्रवार को बरेली में एक मौलाना भूल गया कि राज्य में सत्ता किसकी है. उसे लगा कि वह जब चाहे व्यवस्था को रोक सकता है लेकिन हमने साफ कर दिया कि न तो नाकाबंदी होगी और न ही कर्फ्यू. लेकिन हमने जो सबक सिखाया है उससे आने वाली पीढ़ियां दंगे करने से पहले दो बार सोचेंगी. व्यवस्था को रोकने का यह कैसा तरीका है? 2017 से पहले यूपी में यही चलन था लेकिन 2017 के बाद हमने कर्फ्यू तक नहीं लगने दिया. उत्तर प्रदेश के विकास की कहानी यहीं से शुरू होती है.”

उन्होंने कहा कि दंगाइयों को मुख्यमंत्री आवास में बुलाकर सम्मानित किया जाता था. दंगाइयों की आवभगत होती थी और पेशेवर अपराधी और माफियाओं के सामने सत्ता सेल्यूट करती थी. सत्ताधारी लोग उनके कुत्तों के साथ हाथ मिलाया करते थे. आपने बहुत दृश्य देखे होंगे. पहले सरकारों ने हर जिले में एक माफिया दिया था. जिले की सत्ता माफिया को चलाने की छूट दी गई थी. हर व्यक्ति अपनी पहचान का मोहताज था. खेती-बाड़ी चौपट थी. नौजवानों की नौकरियों पर सेंध लगती थी. उनकी नीलामी होती थी. चाचा-भतीजा वसूली के लिए निकल पड़ते थे. वसूली का गैंग चलता था. ट्रांसफर और पोस्टिंग में उनके दलाल बोली लगाया करते थे. हमने उनके अनैतिक और अवैध व्यापार पर प्रहार किया है. उनके चेले चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए मैंने बुलडोजर बनाया है. पहले सरकारें वन डिस्ट्रिक्ट वन माफिया बनाते थे. हम वन जिला वन मेडिकल कॉलेज और वन जिला वन प्रोडक्ट बना रहे हैं. 15 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतर चुके हैं. नवंबर में पांच लाख करोड़ का निवेश और उतारने जा रहे हैं.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!