शॉकिंग ! खूबसूरत भाभी पर आया ननद का दिल, सदमें में पति, इस नजदीकी से सभी थे बेखबर, बच्चे को….

two young woman holding hands romantically Depositphotos_841869080_XL (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर : Meta AI

The Hindi Post

शॉकिंग ! खूबसूरत भाभी पर आया ननद का दिल, सदमें में पति, खतरनाक नजदीकियों से सभी थे बेखबर, बच्चे को….

 

 

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक ननद अपनी खूबसूरत भाभी को भगा ले गयी है. डेढ़ महीने से पति परेशान है, वह पत्नी और बहन को ढूंढ रहा है. स्थानीय पुलिस से कोई मदद नहीं मिल रही है. वही पत्नी का अभी तक पता नहीं चल पाया है. अब पुलिस के अधिकारियों से मिलकर उसने सबूत दिए हैं. साथ ही पत्नी को ढूंढने के लिए गुहार लगाई है.

पूरा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है. यहां संध्या नाम की महिला अपनी ननद के साथ भाग गई है. पति को शक है कि दोनों में प्यार है. लेकिन संध्या का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं, ननद युवक की ममेरी बहन है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

वहीं, पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे युवक का नाम आशुतोष बंसल है. वह मैहर जिले के अमरपाटन का रहने वाला है. कुछ साल पहले मोहल्ले की लड़की संध्या से लव मैरिज की थी. शादी के बाद दोनों को एक बेटा हुआ था. 2022 से दोनों जबलपुर में रह रहे थे. 

इसके साथ ही जबलपुर में रहने के दौरान आशुतोष की ममेरी बहन मानसी घर आने जाने लगी. इस दौरान उसकी पत्नी से उसकी गहरी दोस्ती हो गई. दोनों साथ में घूमने फिरने जाने लगे. ननद-भाभी का रिश्ता था तो आशुतोष को कभी शक नहीं हुआ. 13 अगस्त की सुबह संध्या अचानक घर से गायब हो गई.

बाद में वह स्टेशन पर मिली. फिर अमरपाटन चलने की जिद करने लगी. आशुतोष वहां लेकर गया. 22 अगस्त को संध्या फिर से गायब हो गई. साथ ही मोबाइल बंद कर लिया. फिर कोई संपर्क नहीं हुआ.

इसके बाद पति ने पत्नी के नंबर का व्हाट्सएप चैट देखा तो उसका दिमाग घूम गया. दोनों ने एक साथ रहने की योजना बनाई थी. इसके बाद पति आशुतोष बंसल ने अमरपाटन और जबलपुर के घमापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस तलाश कर रही है लेकिन उसका पता नहीं चल रहा है.

वहीं, ननद मानसी घर लौट आई है लेकिन पुलिस की पूछताछ में कोई खास जानकारी नहीं दी. परिवार को अनहोनी की आशंका है. आशुतोष का आरोप है कि हमारी बहन पहले भी दो-तीन लड़कियों को भगा चुकी है. मानसी और संध्या की नजदीकियां खतरनाक स्तर पर पहुंच चुकी थी.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!