करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का आकस्मिक निधन
फोटो: सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर को लेकर दुखद खबर सामने आई है. 53 वर्षीय संजय कपूर का दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब यह घटना हुई तो वह पोलो गेम खेल रहे थे.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय कपूर का निधन इंग्लैंड के गार्ड्स पोलो क्लब में हुआ, जहां वह पोलो खेल रहे थे. खेल के दौरान संजय अचानक गिर पड़े. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. संजय कपूर एक जाने-माने बिजनेसमैन थे और पोलो खेल को बहुत पसंद करते थे.
2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की थी. मगर शादी के कुछ साल बाद इनके रिश्ते में खटास आ गई. फिर साल 2016 में इनका तलाक हो गया. करिश्मा कपूर से तलाक लेने के बाद संजय ने प्रिया सचदेव से शादी की थी.
करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान. दोनों बच्चे करिश्मा के साथ मुंबई में ही रहते हैं.
आरोप संजय कपूर से तलाक के बाद करिश्मा ने अपने शादी-शुदा जिंदगी के बुरे अनुभवों को साझा किया था. एक्ट्रेस ने पूर्व पति पर कई आरोप लगाए और कई खुलासे किए. करिश्मा का कहना था कि संजय अपनी मां के साथ मिलकर उन्हें काफी परेशान करते थे. मारपीट तक की बात का खुलासा एक्ट्रेस ने किया था. संजय कपूर से तलाक लेने के बाद करिश्मा फिर से एक्टिंग में सक्रिय हुईं. पिछले दिनों वह कुछ रियालिटी शो को जज करती भी नजर आईं.
