अहमदाबाद विमान हादसे पर क्या बोले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ?
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फोटो: आईएएनएस)
नई दिल्ली | अहमदाबाद विमान हादसे की घटना को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भयानक और विमानन के इतिहास की सबसे बुरी घटनाओं में से एक बताया है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि अमेरिका हर प्रकार की सहायता देने के लिए तैयार है.
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विमान हादसा बहुत भयानक था. “मैंने उनसे कहा है कि हम जो भी मदद कर सकते हैं, करेंगे. भारत एक बड़ा और मजबूत देश है. मुझे यकीन है कि वह इसे संभाल लेंगे. लेकिन मैंने उन्हें बता दिया है कि अगर कोई मदद चाहिए तो हम तुरंत वहां होंगे. यह हादसा बहुत दुखद है. हमने विमान को देखा, वह ठीक उड़ रहा था लेकिन शायद इंजन (विमान के) शक्तिविहीन हो गए थे. यह बहुत भयानक हादसा है, विमानन इतिहास में सबसे खराब में से एक.”
आपको बता दे कि एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर अहमदाबाद हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. लंदन जा रहे विमान में चालक दल के सदस्यों समेत 242 लोग सवार थे.
इससे पहले, एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने फ्लाइट एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने पर गहरा दुख व्यक्त किया था.
