कांग्रेस सांसद राकेश राठौर गिरफ्तार, क्या है यह मामला?, VIDEO

rakesh rathore congress mp (1) (1)
The Hindi Post

सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. राठौड़ पर महिला से दुष्कर्म का आरोप है. कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. कांग्रेस सांसद अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. 17 जनवरी को शहर कोतवाली में एक महिला ने सांसद के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया था.

वहीं, कल यानी बुधवार को हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने राकेश राठौड़ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जस्टिस राजेश चौहान ने दो हफ्तों में सरेंडर करने को कहा था. राकेश राठौड़ सरेंडर करने ही वाले थे कि पुलिस ने उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता के मुताबिक, सांसद शादी का झांसा देकर पिछले चार साल से यौन शोषण कर रहे थे. उन्होंने जिलाध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया था.

इसके पहले सीजेएम कोर्ट ने सोमवार को सांसद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था. 25 जनवरी को कांग्रेस सांसद को दूसरा नोटिस जारी किया गया था. 27 जनवरी तक सुबह 11 बजे कोतवाली में हाजिर होकर बयान दर्ज करवाने का मौका दिया गया था. मगर वह तय समय तक कोतवाली नहीं पहुंचे. इससे पहले भी एक नोटिस जारी किया गया था.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!