अरविंद केजरीवाल का मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार पर सबसे बड़ा वार, कहा- “राजनीति ….. “

Arvind Kejriwal IANS 33 (1)
The Hindi Post

अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को अपने निशाने पर लिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग राजनीति कर रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को दिल्ली की किसी सीट से चुनाव लड़ लेना चाहिए.

केजरीवाल ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार रिटायरमेंट के बाद नौकरी की तलाश में है इसलिए राजनीति कर रहे हैं.”

पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि अगर मुख्य चुनाव आयुक्त को राजनीति करनी है तो दिल्ली की किसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ लें. मुझे नहीं लगता कि चुनाव आयोग को कभी इतना बर्बाद किया गया है. मुझे पता है कि वे मुझे दो दिन के भीतर जेल में डाल देंगे. उन्हें डालने दो. मुझे डर नहीं है. देश ने पहले कभी इस तरह के चुनाव नहीं देखे हैं.

 

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!