“PM मोदी कर दिए जाएंगे किनारे तब भारत झेलेगा कष्ट…” वरिष्ठ भाजपा नेता का बयान

Swamy
The Hindi Post

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन का जिक्र करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि हिंदुस्तानी पीएम मोदी किनारे कर दिए जाएंगे और इसी वजह से भारत कष्ट झेलेगा.

सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर गुरुवार (25 जनवरी, 2024) की शाम को उन्होंने एक पोस्ट में लिखा – “आप लोग यह उम्मीद न करें कि इंडिया की विदेश नीति के मसलों (चीन का आक्रामक रवैया भी) पर यूएस राष्ट्रपति के नाते ट्रंप पीएम मोदी का समर्थन करेंगे. निजी मामलों पर डोनाल्ड ट्रंप को रूसी राष्ट्रपति पुतिन ब्लैकमेल करते हैं. आर्थिक मामलों पर व्लादिमीर पुतिन खुद भी चीन के जूनियर पार्टनर हैं. ऐसे में भारत को कष्ट झेलना पड़ेगा क्योंकि पीएम मोदी किनारे कर दिए जाएंगे.”

उनके इस पोस्ट पर काफी लोगों ने प्रतिक्रिया दी है. कोई प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में लिख रहा है तो कोई सुब्रमण्यम स्वामी की बात से इत्तेफाक नहीं रख रहा.

सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो | ट्विटर वाया आईएएनएस)
सुब्रमण्यम स्वामी (फाइल फोटो | ट्विटर वाया आईएएनएस)

24 जनवरी को स्वामी ने भारत और मालदीव के मसले पर X पर एक पोस्ट किया था. इसमें उन्होंने कहा था, “मालदीव ने चीन के नौसेना के जहाज को सीमा में आने की मंजूरी दी जो कि छोटे से द्वीप की ओर से भारत के लिए बेइज्जती जैसा है. 2020 से लद्दाख में चीन 4042 स्क्वायर किलोमीटर की जमीन को हथिया सकता है. पीएम मोदी इस दौरान असहाय से नजर आते हैं. वह कहते हैं ‘कोई आया ही नहीं.’ ऐसे में उनके (पीएम मोदी) मार्गदर्शक मंडल (बीजेपी के) में जाने का वक्त आ चुका है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!