पाकिस्तान: इस्लामाबाद हाई कोर्ट से इमरान खान को दो हफ्तों के लिए मिली जमानत

Imran Khan 2 (1)

इमरान खान (फाइल फोटो: आईएएनएस)

The Hindi Post

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के बाद इस्लामाबाद हाई कोर्ट से भी राहत मिल गई है.

इस्लामाबाद हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख इमरान खान को जमानत दे दी. यह जमानत दो हफ्तों के लिए दी गई है.

इससे एक दिन गुरुवार को पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने खान की गिरफ्तारी को ‘गैरकानूनी’ करार दिया था और उन्हें इस्लामाबाद हाई कोर्ट जाने को कहा था.

इसके बाद खान कड़ी सुरक्षा के बीच भ्रष्टाचार के मामले में अग्रिम जमानत के लिए शुक्रवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट पहुंचे.

70 साल के खान को अल-कादिर ट्रस्ट (Al-Qadir Trust) मामले में मंगलवार को इस्लामाबाद हाई कोर्ट परिसर से गिरफ्तार किया गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!