“पाकिस्तान जल रहा है. कल को अगर जजों के घरों में घुसकर कोई शख्स आग लगाएगा तो..”: इमरान खान की रिहाई पर पाकिस्तान की मंत्री की सुप्रीम कोर्ट के जजों को धमकी
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को (पाकिस्तान के) सुप्रीम कोर्ट ने गैरकानूनी बताया है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इमरान खान को तुरंत रिहा किया जाए. पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने हाई कोर्ट को शुक्रवार को फिर से सुनवाई करने को कहा है. अब इमरान खान की गिरफ्तारी का मामला इस्लामाबाद हाई कोर्ट सुन रहा है.
अब इमरान खान की रिहाई के आदेश के बाद, सूचना और प्रसारण मंत्री मरियम औरंगजेब ने एक प्रेस कांफ्रेंस में सुप्रीम कोर्ट के जजों को धमकी दी है. यह प्रेस कांफ्रेंस गुरुवार शाम को हुई. उन्होंने कहा, “पाकिस्तान जल रहा है. कल को अगर जजों के घरों में घुसकर कोई शख्स आग लगाएगा तो.” उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि आप करें फैसला, किसी का घर नहीं बचेगा. “सियासतदानों के घर, राणा सनाउल्लाह (गृह मंत्री) का घर जला दिया गया, क्यों नहीं नोटिस किया आपने. क्या वो यहां के लोग नहीं हैं. एंबुलेंस जली, मस्जिद जली, स्कूल जले, वो इस देश के नहीं हैं. वो रेडियो पाकिस्तान आपका नहीं है.”
There is so much freedom in Pakistan that their Information Minister Maryam Aurangzeb can threaten judges of Supreme Court of Pakistan with setting ablaze their houses.
I won’t be surprised if Pakistan ranks better in Freedom Index than India, just like Happiness Index. pic.twitter.com/AJ6lVUOnT3
— Incognito (@Incognito_qfs) May 11, 2023
मरियम औरंगजेब का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
