India Vs Newzealand: मैदान में घुसा रोहित शर्मा का नन्हा फैन, लग गया उनके गले, VIDEO हो रहा वायरल

Hindi Post_600x600
The Hindi Post

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रायपुर में शनिवार (21 जनवरी) को खेला गया. इस मैच में टीम इंडिया ने एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलैंड को हरा के मैच और सीरीज दोनों अपने नाम कर ली. यह मैच भारतीय टीम आठ विकेट से जीती.

इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे थे.

इस मैच में एक शानदार पल आया. रोहित जब बल्लेबाजी कर रहे थे तो उनके एक नन्हा प्रशंसक फैन मैदान में घुस गया. वह सीधे रोहित शर्मा के गले लग गया. इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे. इस दौरान, सुरक्षाकर्मी भी भागते हुए पहुंचा और उसने इस फैन को रोहित से अलग करने की कोशिश भी की. ऐसा करने पर रोहित ने सुरक्षार्मी को रोका.

आज के मैच में रोहित की परफॉरमेंस की बात की जाए तो उन्होंने 50 गेंदों में 51 रन बनाए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!