Youtuber अरमान मलिक ने अपनी दो गर्भवती पत्नियों के साथ तस्वीर की शेयर, लोगों ने जम कर लताड़ा

Armaan Malik (1) (1)
The Hindi Post

मुंबई | मशहूर यूट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में अपने परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर साझा की थी. तस्वीर में अरमान, उनकी दोनों पत्नियां और बेटा चिरायु नजर आ रहे है. अरमान अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी दोनों पत्नियों संग व्लॉग भी शेयर करते है.

अब अरमान ने कुछ ऐसा किया है कि सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जम कर ट्रोल कर रहे है. पहले तो लोग हैरान है कि अरमान की दो पत्नियां है. अब जो तस्वीर उन्होंने शेयर की है उसने दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट नजर आ रही है. इसको लेकर लोग अरमान को ट्रोल कर रहे है.

तस्वीर में दो महिलाओं – कृतिका मलिक और पायल मलिक – को अपने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखा जा सकता है.

एक यूजर ने कमेंट किया, ये कौन महिलाएं हैं जो एक पति शेयर करती हैं? एक अन्य यूजर ने कहा, “भारत कि बढ़ती हुई जनसंख्या वृद्धि में सहयोग करने के लिए आपका नाम सुनहरे अक्षर में लिखा जायेगा.”

Armaan Malik 2 (1)

मलिक, जिनके सोशल मीडिया पर 15 लाख फॉलोअर्स हैं, ने 2011 में प्रिया से शादी की थी और उनका चिरायु नाम का एक बेटा भी है. इसके बाद उन्होंने 2018 में कृतिका से शादी की. जानकारी के मुताबिक, कृतिका पायल की बेस्ट फ्रेंड हैं. तभी से परिवार के चारों सदस्य एक साथ रह रहे हैं. पायल और कृतिका अक्सर तस्वीरों में साथ नजर आती हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!