MCD चुनाव में हार के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा

Adesh Gupta
The Hindi Post

दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद दिल्ली भाजपा के प्रदेश आदेश गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के अनुसार, आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है. ऐसी जानकारी भी है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है.

आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है. सचदेवा अगले अध्यक्ष की नियुक्ति तक कामकाज संभालेंगे.

हाल ही में संपन्न हुए MCD (दिल्ली नगर निगम) चुनावों में, भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें जीती थी. जबकि आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीत कर बहुमत हासिल किया.

खास बात यह रही कि MCD चुनाव में बीजेपी वहां भी सीट नहीं जीत सकी जहां आदेश गुप्ता रहते हैं. इस बारे में आदेश गुप्ता ने कहा था कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!