2022 के आखिरी वनडे मैच में भारत ने की जीत दर्ज, बांग्लादेश को बुरी तरह हराया

Ishan Kishan BCCI

Photo: BCCI

The Hindi Post

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 227 रनों से हरा दिया है.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 409 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. बांग्लादेश को जीत के लिए 410 रनों का लक्ष्य मिला. लेकिन बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रन ही बना पाई और ये मुकाबला हार गई.

हालांकि सीरीज के परिणाम पर इस मैच का कोई असर नहीं हुआ क्योंकि शुरुआती दो मैच जीतकर बांग्लादेश ने सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली थी.

यह मैच यादगार रहेगा खास तौर पर इसलिए क्योंकि भारत के लिए ईशान किशन ने शानदार 210 रन की पारी खेलकर इतिहास रचा तो वहीं दूसरी तरफ विराट कोहली ने 113 रन बनाते हुए अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर का 72वां शतक पूरा किया.

कोहली और ईशान की पारी के दम पर ही भारत ने 409 रन का स्कोर खड़ा किया था.  ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

बांग्लादेश की ओर से तस्कीन अहमद ने 2, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान को 1-1विकेट, एबादत हुसैन और शाकिब को 2-2 विकेट मिले.

भारत की तरफ से शार्दुल ठाकुर ने 3, अक्षर पटेल और उमरान मालिक ने 2-2 विकेट, और कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुन्दर ने 1-1 विकेट लिया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!