भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जरूर गंवाई लेकिन लग गई रिकार्ड्स की झड़ी

ishan Kishan

Photo@ishankishan51

The Hindi Post

भारतीय टीम बांग्लादेश से तीन वनडे मैचों की श्रृंखला तो हार गई है पर साथ ही यह सीरीज यादगार बन गई है. साल 2022 के अंतिम वनडे में भारतीय टीम ने बांग्लादेश के ऊपर विजय हासिल की. टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 227 रनों से हरा दिया है. इस मैच में कई रिकॉर्ड बने.

भारत ने आज तीसरे वनडे में 409/8 रन बना के बांग्लादेश के खिलाफ एकदिवसीय इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया. यह छठा मौका है जब भारत ने वनडे क्रिकेट में कुल 400 रन या उससे अधिक का स्कोर बनाया है.

  1. इस मैच में ईशान किशन ने केवल 126 गेंदों पर डबल सेंचुरी मारी. वो 131 गेंदों में 210 बना कर आउट हुए. यह एक रिकॉर्ड है. ईशान से पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर था जिन्होंने साल 2015 में 138 गेंदों में दोहरा शतक जमाया था.

2. ईशान ने वीरेंद्र सेहवाग का भी एक रिकॉर्ड तोड़ा और अपने नाम कर लिया. सहवाग ने साल 2011 में विंडीज के खिलाफ 112 गेंदों पर 150 रन पीट दिए थे. ईशान ने 103 गेंदों पर ही इस कारनामे को अंजाम देकर रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

3. आपको यह भी बता दे कि वनडे में ईशान किशन से पहले ऐसा कोई बल्लेबाज नहीं हुआ जिसने अपने करियर की पहली ही सेंचुरी को डबल सेंचुरी में तब्दील कर दिया हो. इशान से पहले पिछला स्कोर चार्ल्स कोवेंट्री (नाबाद 194) के नाम पर था जो उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2009 में बनाया था.

4. बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक बनाने के साथ ही ईशान वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए है. पिछला रिकॉर्ड रोहित शर्मा (26 साल और 186 दिन) के नाम पर था. वही ईशान ने यह उपलब्धि 24 साल और 145 दिन की उम्र में हासिल की है. रोहित ने साल 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड बनाया था.

5. ईशान किशन ने अपनी 210 रनों की पारी में 156 रन सिर्फ चौकों और छक्कों से बनाए. उन्होंने 24 चौके और 10 छक्के जड़े. इस मामले में ईशान से बेहतर सिर्फ दो ही बल्लेबाज हैं. रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 2014 में 186 रन चौकों-छक्कों से बटोरे थे, तो मार्टिन गप्टिल ने 2015 में विंडीज के खिलाफ 162 रन बनाए थे.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!