ईशान किशन ने लगाया दोहरा शतक, खुशी से झूम उठे विराट कोहली, मैदान पर ही करने लगे भंगड़ा, वीडियो हुआ वायरल
फोटो: सोशल मीडिया
बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे में ईशान किशन ने जैसे ही दोहरा शतक जड़ा वैसे ही विराट कोहली भंगड़ा करने लगे. विराट का भंगड़ा करते हुए वीडियो वायरल हो रहा है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि नॉन स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोहली ईशान की ओर भांगड़ा करते हुए आगे बढ़ते है और उन्हें गले लगा के बधाई देते है.
ईशान ने सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उन्होंने केवल 126 गेंदों पर डबल सेंचुरी मारी.
— Vaishnavi Iyer (@Vaishnaviiyer14) December 10, 2022
इस मैच में विराट कोहली ने भी शतक जमाया. उन्होंने 91 गेंदों पर 113 बनाए. यह उनका 72वां अंतर्राष्ट्रीय शतक था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
