फातिमा सना शेख को है मिर्गी की बीमारी, कहा – मैंने इसके साथ जीना सीख लिया है
फोटो: इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेत्री फातिमा सना शेख, जिन्हें जल्द ही फिल्म ‘सैम बहादुर’ में इंदिरा गांधी के रोल में देखा जाएगा, ने खुलासा किया है कि वो मिर्गी की बीमारी से पीड़ित है. उन्होंने कहा कि वो इसके साथ जीना सीख गई है.
नवंबर को मिर्गी जागरूकता माह के रूप में जाना जाता है. इसलिए फातिमा इस मौके पर लोगों को मिर्गी के बारे में जागरूक करना चाहती है. बल्कि वो मिर्गी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. इसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से बात की.
उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लोगों से मिर्गी से संबंधित अपने संघर्षों और चुनौतियों को साझा करने को कहा.

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें कब अपनी स्वास्थ्य स्थिति (मिर्गी के बारे में) के बारे में पता चला. फातिमा ने कहा कि जब फिल्म ‘दंगल’ की तैयारी चल रही थी, उस दौरान उन्हें इसके (मिर्गी से पीड़ित होने के बारे में) बारे में पता चला था.
उनके एक फैन द्वारा यह पूछे जाने पर कि उन्हें इसके (मिर्गी) बारे में कब पता चला, तो अभिनेत्री ने बताया: “मुझे इसके बारे में तब पता चला जब मैं ‘दंगल’ के लिए प्रशिक्षण ले रही थी.”
उन्होंने कहा कि पांच साल तक वो इस बात को स्वीकार नहीं कर पाई कि वो मिर्गी से पीड़ित है. “हालांकि अब मैं इसके साथ जीना सीख गई हूँ”.
इस स्थिति में वो कैसे काम कर रही हैं, इस पर फातिमा ने जवाब दिया कि वो अपने सभी फिल्म निर्देशकों को बताती हैं कि उन्हें मिर्गी की बीमारी है. उन्होंने कहा कि सभी डायरेक्टर्स बहुत मददगार और समझदार है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
