हैवानियत: कुत्ते को फांसी के फंदे से लटकाकर मार डाला, वीडियो हुआ वायरल

Ghaziabad 11
The Hindi Post

गाजियाबाद | यूपी के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दो युवकों को एक कुत्ते को फांसी देते हुए देखा जा सकता है. दोनों युवक कुत्ते को फंदे से लटकाकर मार डालते है. वीडियो सोमवार को वायरल हुआ. वीडियो इतना जघन्य है कि आपको दिखाया नहीं जा सकता.

वीडियो सामने आने के बाद आनन-फानन में पुलिस ने (वीडियो में दिख रहे) दोनों युवकों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया है.

इस वीडियो में दो शख्स एक कुत्ते को फांसी के फंदे पर लटकाए हुए दिख रहे हैं. साथ ही अपने-अपने हाथों में रस्सी का एक-एक सिरा भी पकड़े हुए है. इस रस्सी को दोनों अपनी ओर पूरी ताकत से अपनी तरफ खींच रहे हैं ताकि कुत्ते का दम घुट जाए.

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल पुलिस की जांच में यह पता चला है की यह मामला ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के इलाइचीपुर गांव का है. बताया जा रहा है कि जो वीडियो वायरल है वह लगभग तीन महीने पुराना है. वहीं मामला पुलिस के पास पहुंचने के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं. वह किसी से भी इस मामले में बात नहीं करना चाहते.

ग्रामीण बताते हैं कि वायरल वीडियो लगभग तीन महीने पुराना है. उस कुत्ते से गांव के लोग परेशान थे. तब युवकों ने आपस में मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया था.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!