एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का मुंबई में हुआ अंतिम संस्कार

Siddhant Veer (2)

फोटो: इंस्टाग्राम

The Hindi Post

‘कुसुम’, ‘कसौटी जिंदगी की’, ‘जिद्दी दिल माने ना’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके लोकप्रिय टीवी अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनको जिम में वर्कआउट करते समय, दिल का दौरा पड़ा था. वो 46 वर्ष के थे.

उनको तुरंत मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका 45 मिनट इलाज चला पर उनको बचाया नहीं जा सका. डॉक्टरों ने उनको मृत्य घोषित कर दिया.

आज शनिवार को सिद्धांत के पार्थिव शव का अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान, उनकी पत्नी और बच्चे मौजूद थे. सिद्धांत की बेटी डिजा ने उनका अंतिम संस्कार किया. इस दौरान, वहां मौजूद लोग अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे.

हार्ट अटैक से निधन के मामले बढ़ते जा रहे है. दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रहे पुनीत राजकुमार, टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला, दीपेश भान, सलमान खान के डुप्लीकेट सागर पांडेय उन लोगों में से है जिनका निधन हार्ट अटैक से हुआ.

इनके अलावा, कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट करते समय दिल का दौरा पड़ गया था. एक महीना वेंटीलेटर पर रहने के बाद, राजू श्रीवास्तव का निधन हो गया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!