एमएस धोनी और अमित शाह की हाथ मिलाते हुए तस्वीर हुई वायरल, लोगों ने दी प्रतिक्रिया

MS Dhoni and Amit Shah meet
The Hindi Post

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मुलाकात की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इस तस्वीर में धोनी और शाह को हाथ मिलाते हुए देखा जा सकता है.

इस तस्वीर के सामने आने के बाद, फैंस यह कयास लगा रहे है कि क्या धोनी पॉलिटिक्स ज्वाइन करने वाले है? हालांकि इसकी कोई पुष्ट जानकारी अभी नहीं है.

दरअसल, धोनी और शाह की मुलाकात इंडिया सीमेंट्स की 75वीं सालगिरह के दौरान हुई. दोनों चेन्नई में मिले. यह मुलाकात गर्मजोशी से हुई. वायरल हुई तस्वीर में धोनी को मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है.

इस मौके पर तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि भी मौजूद थे.

धोनी भारत के सबसे सफल कप्तान रहे हैं जिनके नाम सबसे अधिक आईसीसी ट्राफियां जीतने का रिकॉर्ड है.

इस तस्वीर पर क्रिकेट फैंस अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है. एक फैन ने लिखा कि क्या अब धोनी बीजेपी में शामिल होने वाले है.

एक अन्य ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘धोनी जी बीजेपी ज्वाइन कर लो.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!