हार्दिक पांड्या के हिट-विकेट आउट होने पर उनकी पत्नी नतासा स्टेनकोविक की प्रतिक्रिया हुई वायरल
फोटो: ट्विटर
भारतीय टीम भले ही अपना टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच इंग्लैंड से 10 विकेट के भारी अंतर से हार गई हो, लेकिन एक बड़ी सकारात्मक बात यह रही कि स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में 63 रन जड़ डाले.
धीमी और सधी हुई शुरुआत करने के बाद, पंड्या की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देखने को मिली. इस बल्लेबाजी के कारण एक समय भारत की जीत की उम्मीद जगी थी.
Hit Wkt on Last Ball 🤦♂️It Went For a Boundary !#indiavsengland #HardikPandya #INDvsENG pic.twitter.com/VSpmnc95O0
— Tanay (@tanay_chawda1) November 10, 2022
पंड्या ने पारी की कमान संभालने से पहले कोहली के साथ एक बड़ी और महत्वपूर्ण साझेदारी की. इस दौरान उन्होंने चार चौके और पांच बड़े छक्के लगाए. हालाँकि, उनकी पारी का दुर्भाग्यपूर्ण अंत हुआ क्योंकि वह पारी की आखिरी गेंद पर हिट विकेट आउट हो गए.
उनके हिट विकेट आउट होने पर स्टेडियम में मौजूद नताशा ने प्रतिक्रिया दी. क्रिकेट फैंस की तरह वो भी हार्दिक के आउट होने के तरीके पर हैरान दिखी. अब नताशा के रिएक्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
— Guess Karo (@KuchNahiUkhada) November 10, 2022
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
