कश्मीर के पुलवामा में ग्रेनेड हमले में 8 नागरिक घायल

Army IANS 22

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज (फोटो/आईएएनएस)

The Hindi Post

श्रीनगर | जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को हुए एक ग्रेनेड हमले में 8 नागरिक घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने त्राल शहर के एक बस अड्डे पर सुरक्षा बलों के एक दल की ओर ग्रेनेड फेंका।

ग्रेनेड अपने लक्ष्य से चूक गया और सड़क पर फट गया।

पुलिस ने कहा, विस्फोट में आठ नागरिक घायल हुए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। डॉक्टरों ने कहा कि वे सभी खतरे से बाहर हैं।

आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इस इलाके को सील कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!