सीने में दर्द और ब्लैकआउट के बाद सौरव गांगुली अस्पताल में भर्ती

Sourav Ganguly

फाइल फोटो

The Hindi Post

कोलकाता |  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को सीने में दर्द और ब्लैकआउट (आंखों के सामने अंधेरा छाने) की शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल किया गया है।

48 साल के गांगुली अपने घर में बने जिम में वर्जिश कर रहे थे और इसी दौरान उन्हें चक्कर आया और फिर उन्होंने ब्लैकआउट की शिकायत की।

कोलकाता निवासी गांगुली को तत्काल शहर में ही स्थित वुडलैंड्स म्यूनिसिपैलिटी अस्पताल ले जाया गया।

ऐसी खबर मिली है कि डॉक्टर सरोज मोंडल, जो कि शहर के एसएसकेएम अस्पताल में प्रोफेसर हैं, भी गांगुली की देखरेख के लिए वुडलैंड्स अस्पताल पहुंच गए हैं।

आईएएनएस

विज्ञापन
विज्ञापन

The Hindi Post
error: Content is protected !!