5 किलो वाले छोटू सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, इतने रूपए बढ़ गई कीमत

5 kg lpg cylinder (1)
The Hindi Post

5 किलो वाले छोटू सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी, इतने रूपए बढ़ गई कीमत

 

कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमतों में शुक्रवार से भारी बढ़ोतरी लागू हो गई. इससे फूड और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर के व्यवसायों के लिए लागत बढ़ जाएगी, जबकि घरेलू LPG की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, 5 किलोग्राम वाले FTL (फ्री ट्रेड LPG) सिलिंडर की कीमत में तत्काल प्रभाव से 261 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया कि आज (01 मई) से 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमतों में 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी कर दी गई है.

बता दे कि 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर को छोटू सिलेंडर के नाम से भी जाना जाता है.

 

हिंदी पोस्ट डॉट इन


The Hindi Post
error: Content is protected !!