बुर्का पहन कर कॉलेज के कार्यक्रम में नाचे छात्र, चार को किया गया निलंबित

Mangaluru (1)
The Hindi Post

मंगलुरु (कर्नाटक) के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों को कथित तौर पर बुर्का पहन कर डांस करने पर (कॉलेज से) निलंबित कर दिया गया है. यह छात्र बॉलीवुड गाने पर डांस कर रहे थे. इसका एक वीडियो भी सामने आया है.

बुर्का पहन कर डांस करने पर दरअसल, विवाद खड़ा हो गया. आरोप लगा कि बुर्क़े और हिजाब का मजाक बनाया गया.

यह पूरा वाकया सेंट जोसेफ इंजीनियरिंग कॉलेज का है. वायरल हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि चार लड़के बुर्का पहन कर ‘फेविकोल से..’ गाने पर डांस करते दिख रहे है. कई लोगों ने एक समुदाय विशेष की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया और कॉलेज प्रशासन की आलोचना की. उन्होंने सवाल उठाया कि कॉलेज प्रशासन ने इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति कैसे दे दी.

लेकिन कॉलेज के अधिकारियों ने कहा कि बॉलीवुड गीत ‘फेविकोल से’ कार्यक्रमों की स्वीकृत सूची का हिस्सा नहीं था.

कॉलेज ने यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी है कि छात्र कार्यक्रम के दौरान मंच पर चढ़ गए और ऐसा करके उन्होंने “सख्त दिशानिर्देशों” का उल्लंघन किया.

कॉलेज के प्राचार्य ने एक बयान में कहा, “यह स्वीकृत कार्यक्रम का हिस्सा नहीं था और इसमें शामिल छात्रों को निलंबित कर दिया गया है. मामले में जांच जारी है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!