कब्रिस्तान में ‘दफन’ मिला 16 किलो सोना

gold-g8003fbe20_640

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

चेन्नई | तमिलनाडु की वेल्लोर पुलिस ने शहर के एक आभूषण शोरूम से चोरी किया गया 16 किलोग्राम सोना बरामद किया है, जिसे कब्रिस्तान में ‘दफनाया’ गया था।

15 दिसंबर को, सीसीटीवी फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति वेल्लोर शहर की प्रमुख आभूषण की दुकान में प्रवेश करता है और 16 किलो सोना लूट कर भाग जाता है।

पुलिस ने विशेष जांच टीम गठित कर चोरी के संदेह में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। वह वेल्लोर के अनाईकट के रहने वाले हैं। हालांकि पुलिस ने चोर के बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया।

पूछताछ करने पर पता चला कि आभूषण शोरूम से चुराया गया सोना वेल्लोर से करीब 40 किमी दूर ओडुकाथुर में एक कब्रिस्तान में मिट्टी के नीचे छुपा दिया गया था। जिससे पुलिस ने बाद में बरामद कर लिया।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!