स्कूल में फर्जी NCC कैंप लगाकर 13 लड़कियों से यौन शोषण, प्रिंसिपल समेत 11 गिरफ्तार

Big News (1)
The Hindi Post

चेन्नई | तमिलनाडु पुलिस ने सोमवार को कहा कि एक फर्जी NCC कैंप (शिविर) में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण हुआ था. इस मामले में कृष्णागिरी जिले के एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल और दो शिक्षकों सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

यह शिविर स्कूल परिसर में आयोजित किया गया था और इसके आयोजक को भी गिरफ्तार किया गया है.

कृष्णागिरी जिले के पुलिस अधीक्षक पी. थंगादुरई ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि स्कूल में एक फर्जी एनसीसी शिविर का आयोजन किया गया था. इस दौरान एक लड़की का यौन उत्पीड़न किया गया था. इसके अलावा कम से कम एक दर्जन से अधिक लड़कियों का यौन शोषण किया गया.

उन्होंने कहा कि स्कूल अधिकारियों को यौन शोषण के बारे में पता था लेकिन उन्होंने पुलिस को सूचित करने के बजाय मामले को दबाने का फैसला किया.

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि जिस निजी स्कूल में कैंप लगाया गया था वहां एनसीसी की यूनिट ही नहीं थी.

Advertisement

बता दे कि तीन दिवसीय शिविर अगस्त के पहले सप्ताह में आयोजित किया गया था और इसमें 41 प्रतिभागी थे जिनमें से 17 लड़कियां थी.

पुलिस ने बताया कि लड़कियों जिस ऑडिटोरियम में रह रही थी वहां से बहला-फुसलाकर का उन्हें बाहर ले जाया गया था और वहां उनका यौन शोषण किया गया था.

लड़कियों को ऑडिटोरियम की पहली मंजिल पर ठहराया गया था जबकि लड़कों को ग्राउंड फ्लोर पर रुकवाया गया था. छात्रों पर नजर रखने के लिए सभागार में कोई शिक्षक नहीं था.

आरोपियों पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत आरोप लगाए गए हैं.

कृष्णागिरि जिला बाल कल्याण समिति के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि विभाग ने स्कूल अधिकारियों और शिविर के आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!