केरल के मुख्यमंत्री का गृहनगर कोरोनावायरस हॉटस्पॉट घोषित

Pinayari Vijayan IANS 12

फाइल फोटो (आईएएनएस)

The Hindi Post

तिरुवनंतपुरम | कोरोनावायरस के आंकड़ों की सोमवार को की गई समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के गृहनगर कन्नूर को कोरोनावायरस हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है।

विजयन के गृह जनपद कन्नूर में सोमवार को 10 नए मामले सामने आए, जिससे यहां पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है।

मुख्यमंत्री ने सोमवार को तीन अन्य स्थानों को कोरोनावायरस हॉटस्पॉट घोषित किया, और इस समय राज्य में 59 हॉटस्पॉट हैं। हालांकि विजयन कुछ समय से अपने गृहनगर नहीं गए हैं, क्योंकि वह राज्य की राजधानी में ठहरे हुए हैं।

केरल में सोमवार को 49 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या कुल 359 है, जबकि 532 लोगों को इस वायरस से ठीक कर अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

राज्य के कृषि मंत्री वी.एस. सुनीलकुमार ने मामलों में वृद्धि पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में मामले उम्मीद से ज्यादा हैं, लेकिन हम चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इस बीच, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शीर्ष अधिकारी राजीव जयदेवन ने कहा, “केरल के जो हालात हैं वह अभी भी काबू में हैं, राज्य के बाहर से आने वालों के लिए चौदह दिनों का क्वारंटीन अवधि पूरा करना अनिवार्य है। सभी को सावधान रहने की जरुरत है।”

आईएएनएस

 

अस्वीकरण: यह लेख समाचार एजेंसी IANS द्वारा लिखा गया है. TheHindiPost.In ने इसे न तो लिखा, न संपादित किया है और न ही स्वतंत्र रूप से सत्यापित किया है. TheHindiPost.In इस लेख में दी गई जानकारी के लिए किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी नहीं लेता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!