चोर होने के शक पर युवक की पीट पीट कर हत्या, 3 गिरफ्तार

crime-scene-3796391_640 (2)

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

गया (बिहार) | बिहार के गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र में चोर के शक में मानसिक रूप से कमजोर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गुरुआ थाना के जगन्नाथपुर गांव के दीपक कुमार (19) अपने फूफा के घर डोभी प्रखंड के लेंबोगढ़ा गांव निवासी शंकर पासवान के घर पर कुछ दिन से रह रहा था। बुधवार की सुबह वह अपने घर के लिए पैदल ही निकल गया और डोभी थाना के केशापी गांव पहुंच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोप है कि यहां के लोगों ने उसे चोर समझकर जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। डोभी के थाना प्रभारी राहुल रंजन ने गुरुवार को बताया कि मानसिक रूप से कमजोर दीपक को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मृतक के फूफा के बयान के आधार पर डोभी थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें नौ लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!