लखनऊ: कोर्ट रूम शूटआउट में घायल बच्ची को अस्पताल में मिले CM योगी

CM Yogi meets 18 month old injured in shootout (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लखनऊ कोर्ट रूम शूटआउट में घायल हुई 18 महीने की बच्ची लक्ष्मी को देखने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) पहुंचे. यह गोलीबारी बुधवार शाम को हुई थी.

बुधवार शाम को पुलिस हिरासत में लखनऊ के कोर्ट रूम में कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या कर दी गई थी. उसने कोर्ट रूम में ही रिवॉल्वर से ताबड़तोड़ 6 राउंड फायरिंग की थी. फायरिंग के दौरान डेढ़ साल की बच्ची और उसकी मां को भी गोली लगी थी.

इसी बच्ची और उसकी मां से मुख्यमंत्री ने आज मुलाकात की. उन्होंने बच्ची को चॉकलेट भी दी.

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल हुए दो पुलिस कर्मियों से भी मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके इलाज के बारे में जानकारी ली.

मुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से कहा कि वे घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करें और अधिकारियों से चिकित्सा विशेषज्ञों के संपर्क में रहने को कहा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!