मुलायम सिंह यादव के निधन पर योगी ने जताया दुख, यूपी में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा

Mulayam Singh Yadav and Yogi (1)
The Hindi Post

लखनऊ | समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम मेदांता में निधन हो गया. उनके निधन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी संवेदना जातायी है. इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है.

उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान से होगा. योगी आदित्यनाथ ने उनके पुत्र पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उनके भाई रामगोपाल यादव से फोन पर बात की और संवेदनाएं व्यक्त की है. उन्होंने कहा, मुलायम सिंह यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश सरकार तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा करती है.

सीएम योगी ने कहा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का निधन अत्यंत दुखदाई है. उनके निधन से समाजवाद के प्रमुख स्तंभ एवं संघर्षशील युग का अंत हुआ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना एवं शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.

ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया है. उन्होंने सोमवार को अंतिम सांस ली. वह 82 साल के थे. मुलायम सिंह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वेंटिलेटर पर थे. पिछले रविवार से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद सपा कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!