BSF को नदी में तैरते मिले 38 लाख के मोबाइल फोन, हो रही थी तस्करी

river and boat-g645b06846_640 (1)

प्रतीकात्मक फोटो (पिक्साबे)

The Hindi Post

नई दिल्ली | पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर BSF (सीमा सुरक्षा बल) के जवानों को पगला नदी में बहते हुए 317 मोबाइल फोन मिले है. ये फोन तस्करी के इरादे से बांग्लादेश भेजे जा रहे थे.

बीएसएफ ने बताया कि शनिवार शाम को दक्षिण बंगाल सीमांत के 70वीं वाहिनी के जवानों ने खुफिया सूत्रों से मिली सटीक सूचना के आधार पर सीमा चौकी लोधिया में देखा कि पगला नदी में केले के तनों से बंधे हुए प्लास्टिक के कुछ कंटेनर नदी के बहाव के साथ बांग्लादेश की तरफ जा रहे हैं. सतर्क जवानों ने तुरंत उन कंटेनरों को नदी से बाहर निकाला.

विज्ञापन
विज्ञापन

कंटेनर को जब खोलकर देखा गया तो उनमें विभिन्न कंपनियों के 317 मोबाइल फोन मिले, जिनकी कीमत 38,83,000 आंकी गई है. फिलहाल जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना इंग्लिश बाजार को सौंप दिया गया है.

70वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही है. इसके चलते तस्करी जैसे कामों में लिप्त लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.  कुछ तस्कर पकड़े भी जा रहे है. उन्हें कानून के मुताबिक सजाएं भी हो रही हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!