शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन पर आज करें मां चंद्रघंटा की पूजा

Jai Mata Di (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | आज नवरात्रि का तीसरा दिन है. नवरात्रि के तीसरे दिन देवी दुर्गा की पूजा माता चंद्रघंटा के रूप में की जाती है. मां चंद्रघंटा की 10 भुजाएं हैं और प्रत्येक भुजा में एक अस्त्र, एक कमल का फूल या आशीर्वाद की मुद्रा (अभय मुद्रा) है.

नवरात्रि के अवसर पर देशभर के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग सुबह-सुबह ही मंदिरों के बाहर कतारों में खड़े होते हुए देखे जा रहे है.

नवरात्रि के इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनकी सुख-समृद्धि की कामना की. प्रधानमंत्री ने देवी चंद्रघंटा को समर्पित मैथिली ठाकुर का एक भक्ति गीत भी शेयर किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “नवरात्रि का तीसरा दिन शांति, साहस और निर्भीकता की प्रतीक मां चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित है. देवी मां के आशीर्वाद से हर किसी के जीवन में सकारात्मकता का संचार हो. उनकी कृपा देशभर के मेरे परिवारजनों के लिए सुख-समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, यही कामना है.”

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!