मंदिर में रोपवे टूटने से महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

Ropeway ChatGPT Image Mar 22, 2026, 04_14_16 PM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मंदिर में रोपवे टूटने से महिला श्रद्धालु की दर्दनाक मौत, BIG NEWS

 

रायपुर/महासमुंद | छत्तीसगढ़ के खल्लारी माता मंदिर में रोपवे ट्रॉली अचानक टूटकर जमीन पर गिर गई जिससे एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई और 16 अन्य श्रद्धालु घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब प्रार्थना करने के बाद श्रद्धालु लौट रहे थे और केबल में खराबी आ गई. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने घटना पर गहरा दुख जताया है.

जानकारी के अनुसार, ट्राली के चट्टान से टकराते ही भीषण हादसा हुआ. श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आईं. इनमें से चार श्रद्धालुओं को विशेष उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है, जबकि अन्य को बागबाहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि यात्रा के दौरान ट्रॉली का नियंत्रण खो जाने और नीचे चट्टानी ढलान पर गिरने के कारण दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया था. मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई थी. अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है.

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महासमुंद जिले के खल्लारी माता मंदिर में हुई रोप-वे दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है. दुर्घटना में एक श्रद्धालु के निधन के समाचार से मन व्यथित है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें.”

उन्होंने लिखा कि दुर्घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित अधिकारियों को घायलों के बेहतर उपचार के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए गए. इस घटना की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. खल्लारी माता से प्रार्थना है कि इस दुर्घटना में घायल सभी श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!