युवती ने करवाया टीवी एंकर का अपहरण, करना चाहती थी उससे शादी

Kidnap Depositphotos_244739340_S (1)

सांकेतिक फोटो (फोटो क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

हैदराबाद से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवती ने TV एंकर का कथित तौर पर अपहरण करवाया लिया. युवती ने ऐसा TV एंकर से शादी करने के लिए किया. पुलिस ने कहा कि युवती को गिरफ्तार कर लिया गया है.

पीड़ित युवक का नाम प्रणव है. वह एक तेलुगु टीवी चैनल में एंकर है. पुलिस ने बताया कि प्रणव का 10 फरवरी की रात को अपहरण कर लिया गया था. वह अगले दिन अपहर्ताओं के चंगुल से बच निकलने में कामयाब रहा था.

इसके बाद प्रणव ने थाने जाकर पुलिस कंप्लेंट दर्ज कराई.

पुलिस ने जांच शुरू की और त्रिशा नाम की युवती को गिरफ्तार कर लिया. त्रिशा ने पुलिस पूछताछ में कबूल किया कि उसने प्रणव का अपहरण करवाया था क्योंकि वह उससे शादी करना चाहती थी.

 त्रिशा और प्रणव

त्रिशा और प्रणव

त्रिशा ने पुलिस को बताया कि दो साल पहले उसने प्रणव की फोटो एक वैवाहिक वेबसाइट पर देखी थी. इस वेबसाइट के माध्यम से त्रिशा प्रणव के संपर्क में आई थी. त्रिशा प्रणव से शादी करना चाहती थी. पर प्रणव इंटरेस्टेड नहीं था. फिर भी त्रिशा उसके पीछे पड़ी रही.

त्रिशा ने प्रणव पर नजर रखने के लिए उसकी कार में एक जीपीएस डिवाइस लगवा लिया था. इसके बारे में प्रणव को कोई जानकारी नहीं थी.

इसके बाद त्रिशा ने वो किया जिसकी कोई कल्पना नहीं करेगा. उनसे चार बदमाशों से डील तय की कि वो प्रणव को किडनैप कर ले. बदमाशों ने ऐसा ही किया. उन्होंने प्रणव का 10 फरवरी को अपहरण कर लिया.

प्रणव को उसके बाद त्रिशा के ऑफिस में कैद करके रखा गया था.

सहायक पुलिस आयुक्त पुरषोत्तम रेड्डी ने कहा कि उन्होंने त्रिशा को गिरफ्तार कर लिया है. प्रणव का अपहरण करने वाले चारों लोग फरार है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!