उप्र : 4 लोगों ने युवती के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, 1 गिरफ्तार

Rape

रिप्रेजेन्टेटिव इमेज

The Hindi Post

प्रयागराज (उप्र) | उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के कटका क्षेत्र में एक युवती के साथ 4 लोगों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती प्रयागराज में एक ऑर्केस्ट्रा में काम करती है और आरोपियों ने उसे एक म्यूजिक ग्रुप में नौकरी देने का वादा किया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

युवती के मुताबिक, कौशाम्बी में रहने वाला जितेंद्र नाम का शख्स उसे रविवार की रात को कटका के एक होटल में ले गया। वहां उसने अपने 3 अन्य साथियों को भी बुला लिया। इसके बाद चारों मिलकर युवती के साथ दुष्कर्म करने लगे।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि युवती की शिकायत पर उन्होंने छापे मारे और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, “पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और हम शेष आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लेंगे।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!