क्या दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ेंगे?, अरविंद केजरीवाल ने बताया

Arvind Kejriwal 2 (3) (4)
The Hindi Post

पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी किसी अन्य दल के साथ गठबंधन नहीं करेगी.

केजरीवाल ने एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, “हम यहां दिल्ली में किसी भी दल से गठबंधन नहीं करेंगे.”

इससे पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी दिल्ली में बिना गठबंधन किए अकेले चुनाव लड़ेगी.

दोनों पार्टियों के चुनाव अकेले लड़ने के कारण, दिल्ली में विधानसभा चुनाव त्रिकोणीय जो गया है जहां भारतीय जनता पार्टी दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना चाहेगी.

आपको बता दे कि लोक सभा चुनाव 2024 के लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने गठबंधन किया था पर यहां (दिल्ली) सभी सातों सीटें भारतीय जनता पार्टी ने जीतने में सफलता हासिल की थी.

आपको यह भी जानकारी दे दी कि पिछले दो विधानसभा चुनावों (दिल्ली में) में कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!