मिडिल-ईस्ट में कहां-कहां हैं अमेरिका के बेस जहां ईरान ने किया हमला

missile launch

(AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

मिडिल-ईस्ट में कहां-कहां हैं अमेरिका के बेस जहां ईरान ने किया हमला

 

 

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तनाव अब युद्ध में बदल चुका है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर न्यूक्लियर डील और बैलिस्टिक मिसाइल प्रोग्राम रोकने का दबाव बना रहे थे जिससे इनकार के बाद ईरान पर दोनों देशों ने सयुंक्त रूप से हमला कर दिया है. इसके बाद मध्य-पूर्व (Middle East) में स्थित 7 अमेरिकी सैन्य अड्डों पर ईरान ने मिसाइल अटैक (हमला) किया है.

कहा है ये सैन्य अड्डे आइए आपको इस बारे में बताते है –

अल उदेद एयर बेस (कतर): यहां मोबाइल पैट्रियट मिसाइल लॉन्चर्स और लड़ाकू विमान तैनात हैं.

मुवाफक साल्टी एयर बेस (जॉर्डन): यहां दर्जनों F-15E फाइटर जेट्स, A-10 अटैक विमान और MQ-9 घातक ड्रोन तैनात किए गए हैं.

प्रिंस सुल्तान एयर बेस (सऊदी अरब): यहां भारी सामान ढोने वाले C-5 गैलेक्सी और C-17 ट्रांसपोर्ट विमानों की तैनाती हैं.

बहरीन: यहां अमेरिकी नौसेना की ‘फिफ्थ फ्लीट’ (5th Fleet) का मुख्यालय है जो समुद्री सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालती है। हालिया हमलों में इसे निशाना बनाया गया है.

कतर: अल उदीद एयर बेस अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का मुख्य केंद्र है जहां लगभग 10,000 सैनिक तैनात हैं.

कुवैत: कैंप अरिफजन और अली अल सलेम (द रॉक) जैसे अड्डों का उपयोग इराक और सीरिया में सैन्य अभियानों के लिए किया जाता है.

UAE: अल धफरा एयर बेस जासूसी मिशनों और हवाई हमलों का प्रमुख केंद्र है.

इराक: एन अल असद और एरबिल बेस पर अमेरिकी सेना तैनात है जो पहले भी ईरानी हमलों का सामना कर चुकी हैं.

तुर्की: यहां के इंसिरलिक एयर बेस पर अमेरिका ने अपने परमाणु हथियार रखे हुए हैं.

ईरान ने बहरीन, कुवैत, सऊदी अरब और UAE में स्थित अमेरिकी अड्डों पर बैलिस्टिक मिसाइलों से ताबड़तोड़ हमले किए हैं. इन हमलों ने पूरे मिडिल-ईस्ट को युद्ध की आग में झोंक दिया है जिससे वैश्विक सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट मंडरा रहा है.

 

Hindi Post Dot In

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!