कब से कर सकेंगे भक्त रामलला के दर्शन?

Bhagwan Ram 2
The Hindi Post

अयोध्या स्थित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है. गर्भगृह में रामलला की 51 इंच की मूर्ति स्थापित की गई है. रामलला की जिस मूर्ति को मंदिर में स्थापित किया गया है उसे कर्नाटक के मूर्तिकार अरुण योगीराज ने बनाया है. मूर्ति इतनी खूबसूरत है कि वह देखते ही बनती है.

यह सब तो आप ने जान लिया अब आपको बताते है कि राम मंदिर में कब से दर्शन कर सकेंगे. राम मंदिर को आम लोगों के लिए 23 जनवरी से ही खोल दिया जाएगा. हर दिन डेढ़ लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है.

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के मुताबिक, मंदिर को दर्शन के लिए सुबह और शाम साढ़े 9 घंटे खोला जाएगा, सुबह 7 बजे से 11.30 बजे तक और फिर दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शन हो सकेंगे.

वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, सुबह साढ़े 6 बजे और शाम को साढ़े 7 बजे आरती होगी. सुबह की आरती में शामिल होने के लिए पहले से बुकिंग करवानी होगी. शाम की आरती के लिए उस दिन भी बुकिंग हो सकती है.

आरती में शामिल होने के लिए पास जारी किए जाएंगे. ये पास श्रीराम जन्मभूमि के कैम्प ऑफिस से मिलेंगे. आरती शुरू होने से आधे घंटे पहले पास मिलेगा, पास लेने के लिए सरकारी आईडी प्रूफ साथ ले जाना होगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर भी पास लिया जा सकता है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!