जब इंडियन ऑयल के कार्यक्रम में स्क्रीन पर चलने लगी पोर्न क्लिप, शर्मसार लोग हुए, असम पुलिस कर रही जांच

Union Minister Rameswar Teli taking part in IOC event

केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली इंडियन ऑयल कारपोरेशन के कार्यक्रम में भाग लेते हुए (फोटो: ट्विटर)

The Hindi Post

असम के तिनसुकिया में एक कार्यक्रम के दौरान, जिसमें केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली भी मौजूद थे, उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई जब स्क्रीन पर अचानक पोर्न क्लिप चलने लगी। इस कार्यकम में असम के श्रम मंत्री संजोय किशन भी उपस्थित थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में हुई इस घटना के बाद हडकंप मच गया। उपस्थित लोगों को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। इस मामले में जांच के आदेश दे दिया गए हैं और अब जांच हो रही है। यह घटना शनिवार की हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इस कार्यकम में नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके सारस्वत, इंडियन ऑयल के प्रेसिडेंट एसएम विद्या, असम के श्रम मंत्री संजोय किशन और कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हुआ यूं कि मंच पर एक बड़ी स्क्रीन लगी थी। इंडियन ऑयल के अधिकारी मंच से बोल रहे थे। स्क्रीन पर मेथनॉल मिश्रित पेट्रोल परियोजना पर प्रस्तुति हो रही थी। इस दौरान परियोजना से संबंधित दूसरा क्लिप चलाया गया। पर तभी पोर्न क्लिप चल गया। इसको देखकर सभी लोग हैरान रह गए। बहुत असहज स्थिति  पैदा हो गई। जल्दी से ऑपरेटर ने क्लिप रोका।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस मामले में एक एफआईआर तिनसुकिया पुलिस स्टेशन में दर्ज कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह इवेंट लाइव-स्ट्रीम भी किया जा रहा था।

इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि उन्होंने इस क्लिप को नहीं देखा है। उन्होंने कहा कि उनके निजी सचिव ने उन्हें इस बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इस मामले में जांच करने और सख्त सजा देने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!