‘जब विधायक अनिल सिंह आया करे, तो सब अधिकारी खड़े हो जाया करे’: अफसरों से बोले उन्नाव के विधायक

Anil Singh Purva MLA (1)
The Hindi Post

उन्नाव | उन्नाव (UP) की पुरवा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उनको अधिकारियों को हड़काते हुए सुना जा सकता है. वो कह रहे है, “जब विधायक अनिल सिंह आया करे तो सारे अधिकारी खड़े हो जाया करे… पहले भी सौ बार कह चुके है तुम लोगों को.. अब की बार तुम लोगों के खिलाफ लिखा पढ़ी कर देंगे.”

विधायक के इतना कहते ही अधिकारी खड़े हो गए.

दरअसल, बीजेपी MLA अनिल सिंह जिला पंचायत की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे. यह बैठक उन्नाव में ही हो रही थी. इस दौरान जब वो कक्ष में घुसे तो कुछ अधिकारी तो खड़े हुए पर सब नहीं हुए. बस फिर क्या था विधायक जी के तेवर चढ़ गए.

उन्होंने अधिकारियों को हड़काना शुरू कर दिया. इस दौरान, कुछ लोग इसका वीडियो रिकॉर्ड कर रहे थे. वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया, वैसे ही वायरल होने लगा. जब अनिल सिंह यह सब बातें कह रहे थे तो जय हो जय हो के नारे भी लगे.

इसके अलावा विधायक ने यह भी कहा कि आगे से अधिकारियों की कुर्सी उनकी कुर्सी से ऊंची नहीं होनी चहिए. विधायक ने कहा कि अगर अगली बार छोटी कुर्सी मिली तो वह अधिकारियों की कुर्सी पलट देंगे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!