महिलाओं के शवों की तस्वीरें खींचता था अस्पताल का चपरासी, पुलिस तलाश में जुटी

dead

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

कोडागु (कर्नाटक) | कर्नाटक से एक अजीबोगरीब खबर सामने आई है. यहां एक शख्स पर आरोप है कि वो महिलाओं के शवों की तस्वीरें खींचता था. हालांकि, अभी यह नहीं पता चल पाया है कि वो ऐसा क्यों करता है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

कर्नाटक पुलिस ने शनिवार को कहा कि उसने महिलाओं के शवों की तस्वीरें खींचने वाले एक शख्स की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी शख्स मदिकेरी शहर के एक अस्पताल में काम करता था. पुलिस के मुताबिक मदिकेरी जिला अस्पताल में चपरासी का काम करने वाले आरोपी सैयद ने मोर्चरी में तस्वीरें क्लिक की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में उसकी ज्वाइनिंग कोविड वॉरियर के रूप में हुई थी.

मोर्चरी में तस्वीरें लेने के खिलाफ एक हिंदू संगठन ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी.

शिकायत दर्ज होने के बाद से ही सैयद फरार है. जानकारी के अनुसार, उसने अस्पताल के अधिकारियों को अपना इस्तीफा भी सौंप दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)


The Hindi Post
error: Content is protected !!