‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ में अमिताभ बच्चन के सामने रो पड़े जॉन अब्राहम

John Crying on KBC 13 (1)
The Hindi Post

अपनी टफ इमेज के लिए पहचान रखने वाले, बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम, ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के आगामी एपिसोड के प्रोमो में होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने रोते हुए दिख रहे है।

हालांकि जॉन के रोने का कारण नही पता चल पाया।

हर शुक्रवार को, ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ पर कोई न कोई सेलिब्रिटी आता है। इस दिन इस कार्यक्रम का स्पेशल एपिसोड होता है। इस बार जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार, इस शो पर आएंगे। दोनो एक्टर्स, अपनी आगामी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का प्रोमोशन करने शो पर आएंगे।

सोनी टीवी ने इंस्टाग्राम पर इस स्पेशल एपिसोड का प्रोमो जारी किया है, जिसमे जॉन, दिव्या और अमिताभ बच्चन के सामने खूब मस्ती करते दिख रहे है, बाद में वह रोते हुए नज़र आते है।

जॉन के आंखों में आंसू देख कर, अमिताभ और दिव्या दोनो असहज हो जाते है।

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!