WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा धमाका: बिना नंबर शेयर करे कर सकेंगे चैट, जानिए नया फीचर
फोटो : आईएएनएस
WhatsApp का अब तक का सबसे बड़ा धमाका: बिना नंबर शेयर करे कर सकेंगे चैट, जानिए नया फीचर
व्हाट्सएप (WhatsApp) एक नया और बेहद खास फीचर लॉन्च करने वाला है. अब यूजर्स बिना अपना मोबाइल नंबर शेयर किए भी दूसरों से चैट कर सकेंगे. इस फीचर के आने के बाद लोग सिर्फ ‘यूजरनेम’ (Username) के जरिए एक-दूसरे से जुड़ेंगे. इससे सभी की प्राइवेसी (गोपनीयता) और ज्यादा मजबूत होगी.
मार्क जुकरबर्ग ने बताया कि यह फीचर फोन नंबर को सुरक्षित रखने के लिए ही बनाया गया है. जब आप किसी नए व्यक्ति या बिजनेस अकाउंट को पहली बार मैसेज करेंगे तो सामने वाले को आपका नंबर दिखाई नहीं देगा.
फीचर की मुख्य बातें:
नंबर रहेगा गुप्त: चैट के दौरान आपका मोबाइल नंबर किसी को नहीं दिखेगा.
यूनिक यूजरनेम: हर यूजर को अपनी पसंद का एक अनोखा यूजरनेम चुनना होगा.
अक्षरों की सीमा: यूजरनेम 3 से 35 अक्षरों के बीच का होना चाहिए.
यूजरनेम की (Username Key): अपनी कॉन्टैक्ट लिस्ट को कंट्रोल करने के लिए आप एक सीक्रेट ‘की’ भी सेट कर सकते हैं.
कब से शुरू होगा?
मनपसंद यूजरनेम बुक करने की प्रक्रिया इसी हफ्ते से शुरू हो सकती है. व्हाट्सएप के दुनिया भर में करीब 3 अरब यूजर्स हैं. इसलिए कंपनी साल 2026 के अंत तक इस फीचर को पूरी दुनिया में रोलआउट कर देगी. जब यह आपके फोन में आएगा तो आपको ऐप के अंदर ही नोटिफिकेशन मिल जाएगा.
Hindi Post Dot In
