पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने साड़ी और चप्पल पहन कर की जॉगिंग
स्पेन गई पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि ये वीडियो उन्होंने खुद अपने इंस्टा पर पोस्ट किया है. इसमें ममता बनर्जी मैड्रिड में साड़ी और चप्पल पहनकर जॉगिंग करती हुई दिख रही है. वीडियो के साथ उन्होंने लिखा कि फिट रहें, स्वस्थ रहें!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ममता बनर्जी स्पेन की राजधानी मैड्रिड के एक पार्क में अपने दल के सदस्यों के साथ जॉगिंग कर रही थी. उन्होंने एक वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन भी दिया. इसमें उन्होंने लिखा कि ताजा करने वाली सुबह. एक अच्छी जॉगिंग आपको आने वाले दिन के लिए ऊर्जावान बना सकती है. फिट रहें, सभी स्वस्थ रहें!
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
