“योगी जी बहुत काबिल आदमी है, हम भी उन्हें बहुत प्यार करते है….” बोले इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेता
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर जारी सियासी सरगर्मियों के बीच शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की खुलकर तारीफ की है. उन्होंने सीएम योगी को एक काबिल नेता और हिंदुत्व का सबसे मजबूत चेहरा बताते हुए कहा कि वह योगी से बहुत प्यार करते हैं. राउत ने यहां तक कह दिया कि ‘योगी नहीं तो यूपी नहीं’ और प्रदेश में योगी जी ही रहेंगे.
संजय राउत ने कहा कि यदि योगी आदित्यनाथ ने खुद को बीजेपी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बताया है, तो यह बेहद सराहनीय है. इसका मतलब है कि उन्हें पूरा भरोसा है कि यूपी में बीजेपी को बहुमत मिलेगा और निर्वाचित विधायक उन्हें ही अपना नेता चुनेंगे. वहीं, यूपी बीजेपी के भीतर चल रही कथित नाराजगी की खबरों को उन्होंने सामान्य बताते हुए कहा कि ऐसा हर राजनीतिक दल में होता है.
संजय राउत के इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. गौरतलब है कि यह बयान ठीक ऐसे समय पर आया है, जब गुरुवार को ही समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी का चुनावी घोषणापत्र जारी किया है. सपा और शिवसेना (UBT) दोनों विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के सहयोगी दल हैं, इसके बावजूद राउत द्वारा सीएम योगी की खुलकर प्रशंसा करने से राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन



















